महिला की आत्महत्या के मामले में ससुराल पक्ष से 5 लोग गिरफ्तार, अंतर्वस्त्र में मिले सुसाइड नोट में सुसाइड की वजह आयी थी सामने।

0
239

इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में रंगपंचमी के दिन नवविवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में सुसाइड नोट सामने आने के बाद पुलिस ने मृतका के पति सास ससुर नंनद सहित अन्य लोगो के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।महिला को सभी लोग दहेज के लिए परेशान करते थे।साथ ही उसके साथ मारपीट करते थे। जिससे परेशान होकर उसने ये कदम उठाया था ।

दरअसल मामला द्वारकापूरी थाना क्षेत्र का है । जहाँ रगपंचमी पर फांसी लगा कर प्रियंका नाम की नवविवाहिता ने आत्महत्या कर ली थी । उसकी निगमकर्मी राहुल से पिछले साल ही शादी हुई थी। पुलिस ने राहुल से आत्महत्या के कारणों के बारे में पूछा लेकिन उसने किसी विवाद से इन्कार कर दिया था। प्रियंका के शव को जिला अस्पताल भिजवाया तो अंतःवस्त्रों से सुसाइड नोट मिला था। जिसमें पति राहुल और सास पारु सहित ननदो पर दहेज के लिए परेशान करने के औऱ मारपीट करने के आरोप लगाए थे।जांच के बाद पुलिस ने आरोपो को सही पाया और सभी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल पहुचा दिया है।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here