इंदौर: इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र स्थित बाल सुधार गृह से चौकीदार औऱ गार्ड की पिटाई कर सात बाल कैदी फरार हो गए है। बाल कैदी नुकीली हथियार से चैनल गेट के ताले काटकर भागे है। घटना कल रात 11 बजे की बताई जा रही है।सूचना पर स्थानीय पुलिस और विशेष बाल सुधार गृह के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस अपचारी बाल कैदियों की तलाश में जुट गई है।
हीरानगर थाना क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक कंपलेक्स मैं मौजूद विशेष बाल सुधार गृह इकाइ शाखा से रविवार रात सात बाल कैदी चौकीदार ओर गार्ड की पिटाई कर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि रात में उन्होंने कमरे में पानी नही होने का बहाना किया था। इसके बाद उन्होंने चौकीदार को धक्का दिया उसके पीछे अन्य साथी आए औऱ फरार हो गए।
पुलिस ने इस मामले में अधीक्षक की शिकायत पर केस दर्ज किया है। मामले में सभी की तलाश की जा रही है। रात में एक कैदी ने चौकीदार सचदेव ने कमरे में पानी खत्म होने की बात कही थी। इस दौरान सचदेव ने गेट खोला तभी अंदर से ओर कैदी बाहर निकले उन्होंने सचदेव की पिटाई की ओर उसे बधंक बना लिया। शोर की आवाज सुनकर गार्ड अब्दुल वहां पहुंचा। 7 बाल अपचारियो ने उस पर भी हमल कर दिया ओर मौके से फरार हो गए।
इस मामले में हीरानगर पुलिस को शिकायत की गई है। सुधार गृह के अधीक्षक द्विवेदी के मुताबिक सभी कैदी 18 से 21 वर्ष के उम्र के है, जो भिंड, ग्वालियर, उज्जैन और भोपाल के रहने वाले है। सभी पर गंभीर मामले दर्ज है। स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी दे दी गई है फिलहाल पुलिस इन बच्चों की तलाश में जुटी है।




