ग्वालियर: मध्य्प्रदेश के ग्वालियर में लोकायुक्त के कार्यवाहक इंस्पेक्टर पर एक युवक के साथ गंदी हरकतें करने का आरोप लगा है। आरोप है कि टीआई ने युवक की नौकरी लगवाने का झांसा देकर उसके साथ करीब 7 महीने तक दरिंदगी करता रहा। टीआई के चंगुल से छूटने के लिए युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर उसकी इस हरकत का वीडियो बना लिया। युवक ने वीडियो दिखाकर शिकायत करने की बात कही, तो टीआई बोला- पुलिस वाला हूं कोर्ट से भी उठवा लूंगा। इसके बाद पीड़ित ने विश्वविद्यालय थाना पहुंचकर मामले की शिकायत की।
ये भी पढ़ें- डंपिंग ग्राउंड में भीषण आग, आसपास फैला धुएं का गुबार
दरअसल, शहर के नाका चंद्रवदनी का रहने वाला 32 साल का युवक नौकरी की तलाश कर रहा था। उसने ग्रेजुएशन किया है लेकिन उसकी नौकरी नहीं लग रही थी। इस पर उसके एक दोस्त ने जुलाई 2021 में उसकी पहचान ग्वालियर लोकायुक्त टीआई सुरेंद्र यादव से कराई। एक दिन सुरेंद्र यादव य्युवक से मिलने पहुंचा, फिर उसे एक होटल में ले गया। यहां उसने नौकरी का झांसा देकर युवक के साथ दरिंदगी की।
ये भी पढ़ें- बेटी के साथ छेड़छड की, तो पिता ने किए तीन टुकड़े
इसके बाद 7 महीने से नौकरी के नाम पर वह गंदी हरकत कर रहा था। कभी होटल तो कभी रूम में बुलाता। युवक ने इससे परेशान होकर अपने दोस्त के साथ मिलकर टीआई की इस हरकत का वीडियो बना लिया। शिकायत करते समय युवक ने पुलिस अफसरों के सामने वीडियो पेश किया। वीडियो के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।



