पति की हत्या कर घरवालों से बोली- आत्महत्या कर ली, एक हफ्ते बाद खुला राज

0
37

सीकर: राजस्थान के सीकर में पत्नी ने पति की गला घोंटकर हत्या कर दी। घरवालों से कहा कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के एक हफ्ते बाद सास को शक होने पर मामले का खुलासा हुआ। सास ने बहू से पूछताछ की, जिससे वह घबरा गई और अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, शव को भी कब्र से निकाला गया है।

ये भी पढ़ें- 10 साल के बच्चे पर कुत्तों ने किया हमला, कुर्सी पर बैठकर देखता रहा मालिक

मकसूद की शादी 6 साल पहले मदीना से हुई थी। दोनों बच्चे नहीं होने से परेशान रहते थे। मदीना ने पुलिस को बताया कि पति घंटों किसी अन्य महिला से बात करता था। ऐसे में उसे शक था कि पति की दूसरी महिला से अवैध संबंध है। 2 जुलाई को जब घरवाले बाहर गए थे, तब मदीना ने चार्जर की केबल से पति का गला घोंट दिया। परिजनों के आने पर कहा कि उसने फांसी लगाकर जान दे दी।

ये भी पढ़ें-  10 साल के बच्चे पर कुत्तों ने किया हमला, कुर्सी पर बैठकर देखता रहा मालिक

पुलिस से बचने के लिए परिजनों ने भी आनन-फानन में शव को दफना दिया। घटना के करीब एक हफ्ते बाद सास को बहू के हावभाव से शक हुआ तो उससे पूछताछ की। इस दौरान वह घबरा गई और उसने जुर्म कबूल किया। मदीना ने बताया कि मकसूद दूसरी औरतों से बात करता था। अवैध संबंध के शक में उसी से मक़सूद की हत्या की है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

ये भी पढ़ें-  आकाशीय बिजली गिरने से तीन स्कूली बच्चों की मौत, चार झुलसे

मकसूद की मां ने रिपोर्ट में लिखवाया है कि मदीना से पूछताछ की तो उसने कबूल किया कि हमारे मोहल्ले में स्थित डिस्पेंसरी वाला डॉक्टर बंगाली से मेरे संबंध है, जिस वजह से मैंने डॉक्टर बंगाली के साथ मिलकर अपने पति मकसूद की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लय है।

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here