इंदौर: इंदौर से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक निजी कंपनी में काम करने वाले 7 कर्मचारियों ने जहर खा लिया है। एकसाथ इतने कर्मचारियों के जहर खाने के बाद कंपनी में हड़कंप मच गया है। आनन-फानन में सभी कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के मुताबिक परदेशीपुरा स्थित अजमेरा वायर कंपनी के कर्मचारियों ने जहर खाया है। बताया जा रहा है कि कंपनी ने इन सभी कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था, जिसके बाद सभी ने यह कदम उठाया है। फिलहाल इन सभी कर्मचारियों का एमवाय अस्पताल में इलाज चल रहा है।



