इंदौर: इंदौर में स्कीम नंबर 155 के खाली प्लाट में बोरे में बंद मिली लाश के मामले में पुलिस एन बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने मृतक की पहचान कर आरोपी पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मृतक की तीसरी पत्नी थी। उसने अपने पति की हरकतों से तंग आकर उसकी हत्या कर दी और शव को बोरे में भरकर फेंक दिया।
ये भी पढ़ें- उदयपुर में भीषण हादसा, इंदौर के चार लोगों की मौत
आरोपी पत्नी ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद की रहने वाली है। 2011 में उसकी शादी रवि ठाकुर से हुई थी। शादी के दो साल बाद ही एक हादसे में रवि की मौत हो गई है। रवि की मौत के समय दोनों की एक साल की बेटी थी। पति की मौत के बाद वह बेटी के साथ अपने माता-पिता के घर रहने लगी थी। इस दौरान उसके पिता ने गांव के ही रहने वाले देवेंद्र से उसकी शादी करवा दी।
ये भी पढ़ें- पोहा फैक्ट्री में भीषण आग, जिंदा जली तीन महिलाएं
देवेंद्र की दो पत्नियां पहले ही उसे छोड़कर जा चुकी थी। देवेंद्र उससे 15 साल बड़ा था। शादी के एक साल तक तो देवेंद्र ने पत्नी को अच्छे से रखा लेकिन फिर उसका व्यवहार बदलने लगा। वह बात-बात पर विवाद और मारपीट करने लगा। प्रेगनेंसी के दौरान भी वह उससे मारपीट करता था। बेटे के जन्म के बाद भी उसकी प्रताड़ना जारी रही। परेशान होकर माता-पिता के पास आ गई। यहां आकर भी देवेंद्र विवाद करने लगा। तंग आकर माता-पिता ने मुझे अलग रहने के लिए कह दिया।
ये भी पढ़ें- Audio Bulletin: आंखें में मिर्च डालकर लूटे 10 लाख रुपये – फैक्ट्री की आग में ज़िंदा जली तीन महिलाएं
अलग रहने के दौरान उसकी पहचान देवेंद्र के भांगे विक्की से हुई और दोनों साथ में रहने लगे। जब इस बात की भनक देवेंद्र को लगी तो वह उनके घर पहुंच गया और जान से मारने की धमकी देने लगा। इस पर महिला ने रस्सी से उसका गला घोंट दिया। पत्नी की हत्या कर वह बहुत देर तक रोटी रही। इसके बाद प्रेमी के साथ मिलकर शव बोरे में भरकर खाली प्लाट में फेंक दिया।



