वाराणसी: सौतेला पिता अपनी ही नाबालिग बेटी से 9 सालों तक दुष्कर्म करता रहा। मां भी मजबूरी में अपनी बेटी का साथ नहीं दे पाती थी। वह उन्हें घर में ही कैद करके रखता था सौतेले भाई-बहन भी उन्हें ही गलत समझते थे। दोनों कभी भी अपने साथ हो रहे अन्य्याय के खिलाफ आवाज नहीं उठा पाई। हालांकि, एक दिन बेटी ने हिम्मत की अपने दरिन्दे पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। बीती रात पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
ये भी पढ़ें- ससुराल ले जाने आया था पति, मना करने पर पत्नी को किया आग के हवाले
पीड़िता ने बताया कि, वह प्रयागराज जिले से है। वह समझने लगी तो उसे पता चला कि उसका पिता सौतेला है। साल2013 दिसंबर में मैं करीब 17 साल की थी, उस दौरान एक दिन घर में अकेला पाकर सौतेले पिता ने मेरे साथ दुष्कर्म किया। उसने मेरा वीडियो भी बना लिया। इसके बाद वह कभी वीडियो दिखाकर, तो कभी नशीली दवा पिलाकर, तो कभी धमकाकर मेरे साथ रेप करता। मेरी मां भी उसका विरोध नहीं कर पाती थी।
मां और मैंने कभी बहर की दुनिया नहीं देखी। वह हमेशा हमें घर में कैद करके रखता था। हम दोनों अंदर ही घुटते हुए जीती रही। बीते साल कोरोना में सौतेले भाई की मौत के बाद भी वह नहीं टूटा और मेरे साथ हैवानियत करता रहा। मैं उसके बच्चे की मां तक बन गई। इस साल अप्रैल में उसे न जाने क्या सूझा कि वह मुझे चौबेपुर स्थित एक संस्था में लाकर काम करने के लिए छोड़ गया।
ये भी पढ़ें- दवा सुंघाकर महिला को किया बेहोश, कानों के कुंडल लूटकर ले गए बदमाश
जब मैं काम करने आई तो मैंने इस नर्क से बाहर निकलने की ठानी और एक दिन हिम्मत जुटाकर पुलिस के पास पहुंची। पुलिस ने पूरी आपबीती सुनी और शिकायत दर्ज की। सौतेले पिता को इस बात की जानकारी लगी तो उसने मेरे अपहरण का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो पाया। इसके बाद वह मेरे बारे में सोशल मीडिया में आपत्तिजनक मैसेज पोस्ट करने लगा।
वह लगातार धमकी देने लगा कि तुम्हें अब जीने नहीं दूंगा। इधर, पुलिस लगातार कार्रवाई का आश्वासन दे रही थी। अब खबर मिली कि पुलिस ने बीती रात उसे प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की मांग है कि उसे जल्द से जल्द सख्त सजा दी जाए।



