प्रेमी के साथ मिलकर की पांच साल के बेटे की हत्या, तीन दिन तक किया ड्रामा

0
71

जयपुर: प्रेमी के साथ मिलकर मां ने पांच साल के बेटे की हत्या कर दी। इसके बाद दोनों मिलकर तीन दिन तक पुलिस को धोखा देते रहे। हालांकि, बाद में हत्या का राज खुल गया और पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घटना राजस्थान के श्रीगंगानगर की है। बताया जा रहा है कि बच्चे ने उसकी मां को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। वह अपने पिता को इस बारे में बताने वाला था। इसी बात को लेकर मां ने प्रेमी के साथ मिलकर उसको मार डाला।

ये भी पढ़ें- दो बेटियों के साथ फंदे पर लटकी मिली महिला, पति पर हत्या का आरोप

जानकारी के मुताबिक़, 30 अक्टूबर को पांच साल का तुषार पिता साजन के घर से जाने के बाद खेल रहा था। इस दौरान मां सुमन ने अपने प्रेमी सर्वेश को घर पर बुला लिया। तुषार खेलते हुए घर में आया तो उसने अपनी मां और उसके प्रेमी को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। सर्वेश को डर था कि बच्चा ये बातें अपने पिता को न बता दे। उसने बच्चे को 10 रुपये का लालच दिया लेकिन वह नहीं माना। वह अपने पिता को पूरी बताने पर अड़ा रहा। इस पर सर्वेश ने उसे पीटा।

ये भी पढ़ें- आफीम पट्टे के लिए रिश्वत मांग रहे थे दलाल, सांसद ने जड़ा थप्पड़

इसके बाद भी जब वह नहीं माना तो मां और उसके प्रेमी ने घर में पड़ी कपड़े की रस्सी से गला दबाकर तुषार की हत्या कर दी। मां ने एक बोरे में शव को डालकर मकान की छत पर फेंक दिया। पुलिस से बचने के लिए बच्चे के गुम होने की कहानी गढ़ दी। जांच में पुलिस को शक हुआ कि बच्चे की हत्या घर पर ही हुई है। पुलिस ने घर की तलाशी ली तो छत पर बोरे में बंद बच्चे की लाश मिली। तुषार के अलावा उसके दो और भाई बाहर खेल रहे थे। उनसे पूछताछ में सर्वेश के घर आने की बात पुख्ता हुई।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here