इंदौर: इंदौर क्राइम ब्रांच ने सेक्सटॉर्शन गैंग का पर्दाफाश किया है। क्राइम ब्रांच की टीम में राजस्थान के भरतपुर से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी सोशल मीडिया पर महिलाओं के नाम से फर्जी आईडी बनाकर लोगों को अपने जाल में फंसाते थे और उनके न्यूड वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करते थे। इसी ब्लैकमैलिंग से परेशान होकर एक वृद्ध ने आत्महत्या कर ली थी जिसके बाद पुलिस ने जांच करते हुए आरोपियों को पकड़ा है।
ये भी पढ़ें- युवती पर चाकू से हमला करने के बाद युवक ने लगाई फांसी, शादी से किया था मना
दरअसल, सितंबर 2022 में एक वृद्ध ने न्यूड वीडियो वायरल करने की धमकियों से परेशान होकर आत्महत्या कर ली थी। इसी मामले में जांच करने पर पुलिस को पता चला कि ये गैंग सिर्फ इंदौर ही नहीं बल्कि कई राज्यों में सक्रिय है और सैंकड़ों लोगों को अपना निशाना बना चुका है। इसके बाद पुलिस ने वृद्ध के मोबाइल में मिले नंबरों की जांच की और आरोपियों तक पहुंची और भरतपुर से उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
ये भी पढ़ें- प्रेमी के साथ मिलकर की पांच साल के बेटे की हत्या, तीन दिन तक किया ड्रामा
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उनकी गैंग के लोग सोशल मीडिया और जीवनसाथी डॉट कॉम पर महिलाओं के नाम से फर्जी आईडी बनाते है। फिर युवाओं और बुजुर्गों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर उनसे दोस्ती करते हैं। उन्हें बातचीत में फंसाकर whatsapp पर बात शुरू करते है और वीडियो कॉल कर अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लेते है। फिर इन अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उन्हें ब्लैकमेल करते हैं।
ये भी पढ़ें- दो बेटियों के साथ फंदे पर लटकी मिली महिला, पति पर हत्या का आरोप
इतना ही नहीं, आरोपियों ने बताया कि उनका गैंग कई राज्यों में सक्रिय है। 6 महीने में 1000 से ज्यादा सेक्सटॉर्शन की घटनाओं को आरोपियों ने अंजाम दिया था। पुलिस ने जिन लोगों को पकड़ा है वे सभी राजस्थान में भरतपुर के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में और भी सेक्सटॉर्शन की घटनाओं का खुलासा हो सकता है।



