औरंगाबाद: बिहार के औरंगाबाद में एक लड़के को पुलिस ने बीच सड़क पर जमकर पीटा। उसका कसूर सिर्फ इतना था कि वह हेलमेट पहनकर गाड़ी नहीं चला रहा था। पुलिस को देख उसने गाड़ी दौड़ाई तो 5-6 जवान उसके पीछे दौड़े और लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी। इस मारपीट में वह घायल हो गया है। घटना का वीडियो भी सामने आया है।
ये भी पढ़ें- गर्ल्स कॉलेज की परीक्षा में पूछे गए आपत्तिजनक सवाल, पेपर रद्द
जानकारी के मुताबिक़, 13 साल का किशोर शनिवार दोपहर बाइक से दवा लेने गया था। लौटते समय बिना हेलमेट के बाइक चलाने पर एक पुलिसकर्मी ने रोका और पीछे बैठ गया। उसने किशोर से गाड़ी जिला परिवहन विभाग ले चलने को कहा। इस पर किशोर ने बाइक को तेज गति से भाग कर आगे निकलना चाहा। इसी पर बाइक पर सवार पुलिसकर्मी ने उसे पकड़ लिया और गाड़ी को रोकना चाहा।
ये भी पढ़ें- IPS अमित लोढ़ा निलंबित, बनाई थी ‘खाकी’ वेब सीरीज
इस दौरान बाइक अनियंत्रित होकर गिर जाती है, तभी 5-6 पुलिसकर्मी पीछे से दौड़ते हुए आते हैं और लाठी-डंडे से किशोर की जमकर पिटाई करने लगते है। वह बाइक से नीचे उतरने की कोशिश करता है लेकिन पुलिसकर्मी उसपर लाठियां बरसाते रहे। इस घटना में वह घायल हो गया है। पूछताछ में लड़के ने बताया कि पुलिसकर्मी के बाइक पर बैठने पर वह घबरा गया और गाड़ी तेजी से दौड़ाने लगा। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।



