प्लेबॉय बनना चाहता था युवक, पर्चियों पर नाम-नंबर लिखकर घरों में फेंकी

0
130

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक युवक की अजीबोगरीब चाहत से लोग परेशान हो गए। युवक प्लेबॉय बनना चाहता था पैसे लेकर महिलाओं के साथ अश्लील हरकतें करना चाहता था। युवक पर प्लेबॉय बनने की चाहत इस कदर हावी थी कि वह खुद अपना नाम और नंबर लिखकर पर्चियां घरों में फेंककर आ गया। युवक की हरकत से परेशान होकर लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।

ये भी पढ़ें- पुजारी की हत्या कर किए टुकड़े, नदी में फेंका, आरोपी गिरफ्तार

playboy rockey

लोगों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उनकी कॉलोनी में अजीब पर्चियां मिल रही थी। इन पर्चियों पर एक लड़के से अपना नाम और नंबर लिखा गया था। वह खुद को मेल सेक्स वर्कर बता रहा था। लगातार मिल रही इन पर्चियों से लोग परेशान हो गए थे। उन्होंने अपने स्तर पर लड़के का पता लगाने की कोशिश की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।

ये भी पढ़ें- मोबाइल नहीं दिलाने पर छात्र ने लगाई फांसी, स्कूल कैंपस में मिला शव

इसके बाद लोगों ने स्थानीय पुलिस यानी कि राखी थाने में संपर्क किया और मामले की शिकायत दी। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक इस बात की तस्दीक की जा रही है कि आखिर लड़के ने यह हरकत क्यों की। पता चला है कि नवा रायपुर के ही एक कॉलेज में पढ़ने वाले युवक ने इस हरकत को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस इस मामले में कुछ कहने से बच रही है पुलिस ने कहा है कि फिलहाल युवक से पूछताछ की जा रही है।

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here