इंदौर: इंदौर में बीती रात हुई छात्र की हत्या के आरोपियों को पुलिस ने कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया है। गाड़ी हटाने की बात को लेकर आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर पुलिस आरोपियों तक पहुंची। बताया जा रहा है कि सभी आरोपी नाबालिग है।
ये भी पढ़ें – प्लेबॉय बनना चाहता था युवक, पर्चियों पर नाम-नंबर लिखकर घरों में फेंकी
पुलिस के मुताबिक, रविवार रात एक छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी नाबालिक है। इनमें से कोई शेफ है तो कोई कपड़े की दुकान पर काम करता है।
ये भी पढ़ें – बॉयलर फटने से फैक्ट्री में भीषण आग, 3 की मौत, 9 झुलसे
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि अपनी बाइक लेकर दीनदयाल गार्डन में खड़े हुए थे। इस दौरान आयुष दो युवतियों और अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंचा। उसने सीटी बजाकर हमसे गाड़ी हटाने को कहा। यह देख आरोपियों को लगा कि आयुष ने युवतियों के सामने उनकी बेज्जती की है। इस पर एक नाबालिग ने चाकू निकाला और आयुष की हत्या कर दी।



