नई दिल्ली: नए साल के जश्न के बीच राजधानी दिल्ली में ज्योति की कार से कुचलकर की गई हत्या का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में युवती को कार के नीचे घसीटते हुए देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि दिल्ली के कंझावाला इलाके में 5 युवकों ने कार से एक युवती को टक्कर मार दी तेरो से 4 किलोमीटर तक घसीटते ले गए। घसीटने से युवती की दर्दनाक मौत हो गई है।
ये भी पढ़ें – चाकू मारकर नाबालिग की हत्या, कुछ ही घंटों में आरोपी गिरफ्तार
जानकारी के मुताबिक कार से टक्कर लगने के बाद युवती उस में फस गई थी जिसके बाद युवक उस से 4 किलोमीटर तक घसीटते चले गए। घसीटे जाने की वजह से युवती की पीठ और सिर की हड्डियां पूरी तरह से घिस गई। उनमें से मास बाहर निकल आया। उसके पूरे कपड़े फट गए। जब युवती का शव मिला तो उस पर एक भी कपड़ा नहीं बचा था।
ये भी पढ़ें – बॉयलर फटने से फैक्ट्री में भीषण आग, 3 की मौत, 9 झुलसे
मृतका रेखा बिहार की रहने वाली थी और दिल्ली में रहकर इवेंट मैनेजमेंट कंपनी में काम कर रही थी। नए साल के मौके पर एक इवेंट के लिए जा रही थी, तभी उसके साथ या घटना हुई। परिवार का आरोप है कि उसके साथ दुष्कर्म कर हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।




