नहाते हुए बेहोश हुई छात्रा, अस्पताल में मौत

0
243

कोटा: राजस्थान के कोटा में एक कॉलेज छात्रा घर में बेहोशी की हालत में मिली। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। फिलहाल छात्रा की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इसका खुलासा हो सकेगा। बताया जा रहा है कि छात्रा अपने दोस्तों के साथ नए साल की पार्टी करने गई थी।

जानकारी के मुताबिक, मृतका स्वाति बीए थर्ड ईयर की छात्रा थी और छात्र संगठन से जुड़ी हुई थी। नए साल के मौके पर बहुत शनिवार रात दोस्तों के साथ पार्टी करने गई थी। रविवार दोपहर भाग नहाने गई थी। डेढ़ घंटे बाद भी जब वह बाहर नहीं निकले तो शंका होने पर बाथरूम का दरवाजा तोड़ा गया। स्वाति अंदर बेहोशी की हालत में पड़ी हुई थी।

परिजन तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि स्वाति बिल्कुल स्वास्थ्य थी। उसे कोई बीमारी भी नहीं थी। उसकी मौत किस कारण से हुई है इसका खुलासा नहीं हो सका है।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here