छात्रा का अपहरण कर बनाया बंधक, बचने के लिए टंकी में छिपी

0
83

मुरैना : मध्यप्रदेश के मुरैना में 14 साल की छात्रा का अपहरण कर उसे बंधक बनाकर रखा गया। आरोपी छात्रा को अपने घर ले गया था। छेड़खानी से बचने के लिए छात्रा ने खुद को टंकी में बंद कर लिया। जब छात्रा पर आरोपी का वश नहीं चला तो वह बाहर से दरवाजा लगाकर भाग निकला। घटना का खुलासा उस समय हुआ जब आरोपी की मां वहां पहुंची। छात्रा ने घर पहुंच कर अपने परिजनों को पूरी बात बताई।

ये भी पढ़ें – आंगनवाड़ी के खाने में मिला मांस का टुकड़ा, बिना खाए घर पहुंचे बच्चे

छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही है। 2 जनवरी को वह स्कूल हॉस्टल लौट रही थी, तभी रास्ते में उसे परमाल वाल्मिक मिला। परमाल ने छात्रा से कहा कि उसकी मां उसे बुला रही है। छात्रा पहले से उसे जानती थी लेकिन फिर भी उसने जाने से मना कर दिया। इस पर परमाल उससे जबरदस्ती करने लगा और जबरन अपने घर लेकर पहुंचा।

ये भी पढ़ें – डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, तीन की मौत

जब छात्रा परमाल के घर पहुंची तो वहां कोई भी नहीं था। परमाल ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। इससे बचने के लिए छात्रा ने एक कमरे में रखी टंकी में खुद को बंद कर लिया। दो घंटे तक कोशिश करने के बाद भी आरोपी का जब छात्रा पर वश नहीं चला तो वह दरवाजा बंद करके भाग गया।

ये भी पढ़ें – ओवरटेक करते समय पलटी डिप्टी कलेक्टर की कार, हालत नाजुक

टंकी में बंद होने के कारण छात्रा का दम घुटने लगा था। इस दौरान आरोपी की मां वहां पहुंची। उसी ने छात्रा को टंकी से बाहर निकाला। वहां से निकलकर छात्रा तुरंत अपने परिजनों के पास पहुंची और पूरी घटना बताई। परिजनों ने पुलिस में शिकायत की, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here