10वीं की छात्रा के फोटो- वीडियो रिकॉर्ड करने लगे ब्लैकमेल, बनाए अप्राकृतिक संबंध

0
80

इंदौर: इंदौर में 10वीं की छात्रा से अप्राकृतिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है। आरोपी ने छात्रा के नहाते हुए फोटो और वीडियो बना लिए थे। इन्हीं को वायरल करने की धमकी देकर छात्रा को ब्लैकमेल कर रहा था। एक दिन मौका पाकर उसे मिलने बुलाया और फिर लगातार उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाता रहा। उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव भी डाला गया। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें – छात्रा का अपहरण कर बनाया बंधक, बचने के लिए टंकी में छिपी

छात्रा ने पुलिस को बताया कि महेंद्र सोलंकी उसके घर के पास नहीं रहता है। वह उसे अच्छे से जानती है। महेंद्र उसके घर आता-जाता रहता था। चार महीने पहले जब घर पर कोई नहीं था, तब महेंद्र ने छात्रा के नहाते हुए फोटो और वीडियो रिकॉर्ड कर लिए थे। इस बात की जानकारी छात्रा को नहीं थी। 8 नवंबर को महेंद्र ने छात्रा को अपने घर बुलाया और उसे फोटो-वीडियो बताए। आरोपी ने उससे कहा कि वह जैसा चाहता है, उसे वैसा करना पड़ेगा। इससे डर कर छात्रा अपने मामा के घर चली गई।

ये भी पढ़ें – आंगनवाड़ी के खाने में मिला मांस का टुकड़ा, बिना खाए घर पहुंचे बच्चे

महेंद्र लगातार उसे कॉल कर परेशान करने लगा। 30 दिसंबर को महेंद्र में छात्रा को कॉल कर फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी दी और कहा कि वह उससे मिलने बेटमा आए। इससे डरकर छात्रा बिना किसी को बताए घर से निकल गई। देपालपुर में महेंद्र अपने साथी समीर के साथ पहुंचा और छात्रा को बाइक पर बैठाकर समीर के गोडाउन ले गए।

ये भी पढ़ें – ओवरटेक करते समय पलटी डिप्टी कलेक्टर की कार, हालत नाजुक

यहां छात्रा के साथ मारपीट कर उसे कपड़े निकालने के लिए कहा। इस दौरान समीर ने छात्रा से कहा कि वह मुस्लिम धर्म अपना ले। वह उससे निकाह करना चाहता है। जब छात्रा ने मना किया तो दोनों ने मिलकर डंडे से उसकी पिटाई की। उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाए। इसके बाद लोडिंग वाहन में ले जाकर उसे घर के बाहर छोड़ दिया। छात्रा के अचानक मामा के घर चले जाना पर परिजनों ने पूछताछ की तो छात्रा ने पूरी घटना बताई। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here