रीवा: मध्य प्रदेश के रीवा में एक प्लेन फ्रेश हो गया है। बताया जा रहा है कि विमान मंदिर के गुंबद से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में एक पायलट की मौत हो गई है, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे का कारण कोहरा बताया जा रहा है घटना उमरी गांव की है।
ये भी पढ़ें – 10वीं की छात्रा के फोटो- वीडियो रिकॉर्ड करने लगे ब्लैकमेल, बनाए अप्राकृतिक संबंध
जानकारी के मुताबिक, मुंबई एयरपोर्ट से पलटन कंपनी ट्रेनिंग देती है। प्लेन हाल्कन एविएशन ट्रेनिंग कंपनी का था। गुरुवार रात पायलट कैप्टन विमल कुमार छात्र सोनू यादव को ट्रेनिंग देने के लिए निकले थे। इस दौरान उनका प्लेन मंदिर के गुंबद से जा टकराया। जोरदार धमाके के साथ प्लेन चकनाचूर होकर बिखर गया। इस हादसे में पायलट विमल कुमार की मौत हो गई है, जबकि सोनू यादव गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
ये भी पढ़ें – छात्रा का अपहरण कर बनाया बंधक, बचने के लिए टंकी में छिपी
पुलिस के मुताबिक हादसे में पायलट विमल कुमार सिन्हा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी,जबकि ट्रेनी पायलट सोनू यादव गंभीर रूप से घायल है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण कोहरा बताया जा रहा है। मुंबई से घायल सोनू यादव को रीवा के अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जाता है कि ट्रेनी विमान ने रात में ही उड़ान भरी थी और उमरी गांव के समीप स्थित मंदिर के गुम्बद से टकरा गया।




