नाले में मिला नवजात का शव, जांच में जुटी पुलिस

0
83

ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में नवजात का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। भ्रूण नाले में पड़ा हुआ था। दुकान पर काम करने वाले मैकेनिक ने जब नवजात का शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। अब उसके परिजनों की तलाश के लिए आसपास के नर्सिंग होम और अस्पतालों से जानकारी ली जा रही है।

जानकारी के मुताबिक नाले के पास एक दुकान पर मैकेनिक का काम करने वाले युवक ने पुलिस को भ्रूण पड़े होने की सूचना दी थी। मैकेनिक ने बताया कि वह नाले के पास बाथरूम करने के लिए गया था। इस दौरान नाले में तेज बहाव के बीच उसे नवजात का शव पड़ा दिखा। पहले उसे लगा कि कोई खिलौना होगा लेकिन जब पानी रूका तो वह शव था।

उसने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है। उसकी पहचान के लिए आसपास के अस्पताल और नर्सिंग होम से हाल ही में पैदा हुए बच्चों कई जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here