प्रेमी से मिलने पहुंची थी दो बच्चों की मां, विवाद हुआ तो काट दी हाथ की नस

0
76

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक प्रेमी कसाई बन गया। दो बच्चों की प्रेमिका उससे मिलने पहुंची। दोनों का झगड़ा हुआ तो प्रेमी ने उसके हाथ की नस काट दी। इतना ही नहीं, हाथ की उंगली भी अलग कर दी। फिर लहूलुहान प्रेमिका को सड़क किनारे फेंक कर फरार हो गया। राहगीरों ने महिला को देखा तो पुलिस को सूचना दी जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें – नाले में मिला नवजात का शव, जांच में जुटी पुलिस

जानकारी के अनुसार, जाजमऊ में रहने वाली 24 वर्षीय महिला की आठ साल पहले शादी हुई थी। शादी के बाद महिला ने दो बेटियों को जन्म दिया। महिला का पति मुंबई में काम करता है। वह किराए का मकान लेकर रहने लगी। यहां पड़ोस में रहने वाले युवक से उसका प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया।

ये भी पढ़ें – मंदिर के गुंबद से टकराकर प्लेन क्रैश, पायलट की मौत

बुधवार शाम को महिला को उसके प्रेमी ने मिलने के लिए बुलाया था। पीड़िता घर से बाजार जाने के बहाने निकली और प्रेमी के पास पहुंच गई। दोनों बाइक से घूमने गए थे। जाजमऊ चेकपोस्ट के पास दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद के बाद प्रेमी ने धारदार हथियार से बेटी के बाएं हाथ की कलाई की नस काट दी। इसके बाद आरोपी ने दाएं हाथ की अंगुली भी काट दी। घटना के बाद आरोपी पीड़िता को वहीं फेंककर भाग निकला।

ये भी पढ़ें – 10वीं की छात्रा के फोटो- वीडियो रिकॉर्ड करने लगे ब्लैकमेल, बनाए अप्राकृतिक संबंध

महिला की मां ने बताया कि बेटी को खून से लथपथ में देखकर राहगीरों ने कंट्रोल रूम में सूचना दी। मौके पर जाजमऊ थाने की पुलिस पहुंची। पुलिस ने राहगीरों की मदद से उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में पता चला कि महिला का पति मुंबई में काम करता है। महिला का एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। महिला ने अब तक यह नहीं बताया है कि उसने खुद नस काटी है या उसके प्रेमी ने उसकी नस काटी है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here