इंदौर: इंदौर में एक रिटायर्ड डॉक्टर ने चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। ऊंचाई से गिरने से उनके सिर में गहरी चोट आई थी, उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी जान चली गई। बताया जा रहा है कि डॉक्टर रीड की हड्डी की बीमारी गति आशंका जताई जा रही है कि चलते डॉक्टर ने यह कदम उठाया है। फिलहाल विजयनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
डॉक्टर मनोहर सोनी अस्पताल से रिटायर हुआ था। सोमवार सुबह करीब 11 बजे वह अपने ड्राइवर के साथ घर से निकले। C21 मॉल पहुंचने पर वह शॉपिंग करने का बोल र अंदर चले गए। ड्राइवर तीन घंटे तक बाहर ही इंतजार करता रहा। इस दौरान उसने डॉक्टर को कई कॉल किए लेकिन उन्होंने थोड़ी देर में आने का तरीका फोन रख दिया।
कुछ देर बाद ड्राइवर अंदर पहुंचा तो पता चला कि डॉक्टर चौथी मंजिल से कूद गया है। माल कर्मचारियों ने उन्हें रेलिंग पर चढ़ता देख उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन तब तक वह कूद गए। बताया जा रहा है कि डॉक्टर दंपत्ति की एक बेटी है जो मुंबई में रहती है। डॉक्टर मनोहर सोनी उसी से मिलने मुंबई जाने वाले थे। उन्हें रीढ़ की हड्डी में कोई परेशानी थी जिसके 2 दिन पहले ही MRI. कराई गई थी।