युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया गिरफ्तार, भोपाल में रोकी थी ट्रेन

0
64

भोपाल: मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रांत भूरिया को भोपाल जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म होने पर विक्रांत भूरिया ने भोपाल में ट्रेन रोककर प्रदर्शन किया था। इसी मामले में पुलिस ने यह कार्रवाई की है। भूरिया की गिरफ्तारी के लिए जब पुलिस झाबुआ पहुंची तो समर्थकों ने उनके गाड़ी घेर ली। भोपाल आने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

ये भी पढ़ें – बड़ा फेरबदल, 75 आईपीएस अफसरों के तबादले

पुलिस ने बताया कि विक्रांत भूरिया अखिलेश यादव सहित 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने से नाराज कार्यकर्ताओं ने कमलापति रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को रोक दिया था। 15 मिनट हंगामा करने के बाद विक्रांत भूरिया इंजन पर चढ़ गए थे और नारेबाजी की थी।

ये भी पढ़ें – उज्जैन जेल में पीएफ घोटाले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, पूर्व जेल अधीक्षक भी सलाखों के पीछे

गिरफ्तारी को लेकर विक्रांत ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने जिंदगी गुजारकर देश को आजादी दिलाई है। जेल जाने से हम नहीं डरते है। भाजपा सरकार बदले की भावना से राजनीति कर रही है। जो सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है। उसकी आवाज दबाने की कोशिश की जाती है। राहुल गांधी और हमारी लड़ाई देश के लिए जारी रहेगी। उधर भूरिया को पुलिस की गिरफ्त से छुड़ाने के लिए इंदौर में कांग्रेस कार्यकर्ता चंदन नगर, बायपास पर एकत्र हो गए।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here