नर्मदा नदी में स्नान करते हुए फिसला पैर, पिता- पुत्र की मौत

0
77

महेश्वर: परिवार के साथ महेश्वर गए पिता पुत्र की नदी में डूबने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि नहाते समय दोनों का पैर फिसल गया, जिससे दोनों गहरे पानी में चले गए। गोताखोरों ने दोनों को नदी से बाहर निकाला लेकिन अस्पताल ले जाते समय दोनों की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें – 5.67 करोड़ की हेराफेरी करने वाले कलेक्ट्रेट के बाबू की पत्नी और भाई गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक आईटी इंजीनियर अमन सिंह कंवर अपने बेटे रुद्राक्ष पत्नी सपना और साली के साथ रविवार को महेश्वर घूमने गए थे। यहां सभी नर्मदा नदी में स्नान कर रहे थे तभी पिता-पुत्र का पैर फिसला और दोनों गहरे पानी में चले गए। पत्नी और साली की चीख-पुकार सुन गोताखोर उन्हें बचाने पहुंचे। दोनों को नदी से बाहर निकाला गया लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here