उमरिया: मध्यप्रदेश के उमरिया मैं दिल दहलाने देने वाली वारदात हुई है। यहां आपसी विवाद में युवक की हत्या कर उसके 12 टुकड़े कर दिए गए। इस वारदात के बाद आरोपी सिर लेकर छत पर घूनता रहा। आसपास की महिलाओं ने उसे देखा तो उनकी चीख निकल पड़ी। इस मामले की सूचना पुलिस को लगी, जिसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, उमरिया के पास डोंगरगांव का रहने वाला सूरज सोमवार दोपहर को शंभू झारिया के घर आया हुआ था। शंभू की पत्नी मायके गई हुई थी और वह घर में अकेला था। इस दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसी बात पर सूरज ने शंभू पर धारदार हथियार से वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
ये भी पढ़ें – टीआई के बेटे की कार्डियक अरेस्ट से मौत, खांसी आई और बिगड़ी तबीयत
ग्रामीणों ने बताया कि, कुछ दिनों पहले सूरज और शंभू साथ बैठे हुए थे। उस दौरान दोनों का किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, तभी दोनों ने एक दूसरे को देख लेने की धमकी दी थी। सोमवार को सूरज शंभू के घर पहुंचा था। उसने शंभू की हत्या कर उसका सिर धड़ से अलग कर दिया फिर उसके शरीर के 12 टुकड़े कर दिए।
ये भी पढ़ें – जनपद अध्यक्ष रिश्वत लेते गिरफ्तार, भवन निर्माण की राशि स्वीकृत करने के लिए की थी मांग
सूरज मूवी नहीं रुका। शंभू के टुकड़े करने के बाद वह उसका सिर अपने साथ ले गया। गांव में जब महिलाओं ने यह देखा तो उनकी चीख निकल गई। शोर सुनकर सूरज ने सिर वही फेंक दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।




