बाड़मेर: राजस्थान के बाड़मेर में दिल दहला देने वाली घटना हुई है। यहां एक दरिंदे ने घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म किया फिर थिनर डालकर उसे जिंदा जला दिया। इस घटना में बुरी तरह झुलसी महिला की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि महिला 50 फीसदी झुलस गई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
ये भी पढ़ें – घर लौट रहा था परिवार, भीषण हादसे में 6 की मौत
पुलिस के मुताबिक गुरुवार दोपहर महिला अपने घर में अकेली थी, तभी आरोपी उसके घर में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला जब चीखने चिल्लाने लगी तो हैवान ने थिनर डालकर उसे जिंदा जला दिया। इस घटना में महिला गंभीर रूप से झुलस गई। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी स्थिति को देखते हुए उसे जोधपुर रेफर किया गया। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
ये भी पढ़ें – बुजुर्गों की बेरहमी से हत्या, पहचान ना हो इसलिए पत्थर से कुचला सिर
इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। इधर, महिला के साथ हुई दरिंदगी के बाद लोगों में काफी गुस्सा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद शुक्रवार को अस्पताल के बाहर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए।




