खरगोन: मध्य प्रदेश के खरगोन में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। मंगलवार को श्रीखंडी से इंदौर जा रही बस पुल से नीचे गिर गई है। हादसे में अब तक 24 यात्रियों के मारे जाने की खबर हैं, जबकि 20 से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि बस चालक को झपकी आने से गाड़ी रेलिंग तोड़ते हुए करीब 50 फीट ऊंच पुल से नीचे गिर गई।
मिली जानकारी के अनुसार, बस में लगभग 50-60 लोग सवार थे, जिनमें से कई गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने इस हादसे पर दुख प्रकट किया है और मुआवजे का ऐलान किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि खरगोन में हुई बस दुर्घटना में मृतकों के परिवारजनों को 4 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी। गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार, कम एवं साधारण घायलों को 25 हजार और दुर्घटना में घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था मध्यप्रदेश सरकार द्वारा की जाएगी।