मुरैना: मध्यप्रदेश के मुरैना से ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी बेटी और उसके प्रेमी की हत्या कर दी। फिर दोनों केशव चंबल नदी में फेंक दिया। दोनों पिछले 15 दिनों से गायब थे। पुलिस उनकी तलाश कर रही थी।
जानकारी के मुताबिक अंबाह में रहने वाले शिवानी तोमर और राधेश्याम तोमर एक दूसरे से प्यार करते थे। 3 जून से दोनों लापता थे। परिजनों ने दोनों की गुमशुदगी दर्ज कराई। इसके बाद से ही पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी। इसी बीच युवक के परिवार वालों ने आशंका जताई तो पुलिस ने युवती के परिजनों से पूछताछ की। इसी पूछताछ में उन्होंने हत्या की बात कबूली।
राधेश्याम के भाई घनश्याम सिंह तोमर ने बताया कि 1 जून को शिवनी के पिता ने उन्हें कॉल कर धमकी दी थी कि अपने भाई को समझा लो। उसे गांव से दूर भेज दो नहीं तो अंजाम ठीक नहीं होगा। इसके बाद 3 जून को मेरा भाई और शिवानी लापता हो गए। हम उन्हें तलाश कर रहे थे। पुलिस को इस धमकी के बारे में बताया तो उन्होंने शिवानी के पिता से पूछताछ की। उन्होंने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया।



