महाराष्ट्र के गोंदिया जिले की महिला के साथ भोपाल के मंगलवारा इलाके के एक होटल में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी युवक महिला का परिचित है वह उसे अच्छा काम दिलाने का झांसा देकर भोपाल लाया था।
मंगलवारा पुलिस के मुताबिक महिला महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में रहती है। वहां पर उसकी पहचान राजू उर्फ रामलाल नाम के युवक से हो गई थी। राजू उसे अच्छा काम दिलाने का झांसा देकर भोपाल ले आया था। दो दिन पहले महिला अपनी दो बेटियों ओर राजू के साथ पुराने शहर के एक होटल में रुकी थी। यहां पर उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह काम का बहाना बनाते हुए होटल से गया। काफी देर तक जब वह नहीं लौटा तो महिला ने मामले की शिकायत पुलिस को कर दी। पुलिस ने बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
महिला ने पुलिस को बतया की अरोपी से उसकी पहचान करीब एक साल पहले सोशल मीडिया पर हुई थी और दोनो की मोबाइल फोन पर बात भी होती थी। एक बार वह मिलने भी आया था।महिला अरोपी के बारे में ज्यादा नही जानती है लेकिन उसने अरोपी का मोबाइल नंबर पुलिस को दिया है।