जावेद हबीब के खिलाफ करणी सेना ने खोला मोर्चा, 56 दुकान पर हंगामे के बाद जड़े ताले

0
768
jawed habib saloon indore

इंदौर: विधायक आकाश विजयवर्गीय के जावेद हबीब के आउटलेट बंद कराने की चेतावनी के बाद अब करनी सेना भी इस मामले में मैदान में उतर आई है। इसी के चलते इंदौर के 56 दुकान स्थित हेयर स्टाइल जावेद हबीब के सैलून के बाहर श्री राजपूत करणी सेना ने जमकर प्रदर्शन किया। वहीं जावेद हबिब के विजय नगर स्थित आउटलेट पर ताले लगा दिए है।

जावेद हबीब का महिला पर थूकते हुवे का वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद मामला गरमाता जा रहा है। करणी सेना ने पूरे प्रदेश में जावेद हबीब के नाम से चलने वाले आउटलेट पर ताला लगाने की चेतावनी भी दी है।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here