अरविंद तिवारी
इंदौर। बुल्ली बाई ऐप का मास्टरमाइंड इंदौर से पकड़ा गया है। पकड़ा गया युवक बीसीए करने के बाद बायपास स्थित निवारक सिटी में रह रहा था उसे दिल्ली पुलिस की सूचना पर इंदौर पुलिस ने पकड़ कर दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया है। ऐसा कहा जा रहा है कि उक्त युवक ने ही बुल्लीबाई ऐप बनाया है।
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की सूचना पर इंदौर की आईपीएस एकेडमी से बीसीए करने वाले ओंकारेश्वर ठाकुर पुत्र श्री. अखिलेश ठाकुर निवासी न्यूयॉर्क सिटी टाउनशिप, इंदौर को इंदौर, मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है। उनका जन्म 17/01/1996 को हुआ था। उन्होंने आईपीएस अकादमी इंदौर से बीसीए किया है। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार किया था कि वह ट्विटर पर एक ट्रेड-ग्रुप का सदस्य था और मुस्लिम महिलाओं को बदनाम करने और ट्रोल करने के लिए विचार साझा किया गया था। उन्होंने GitHub पर कोड विकसित किया था। GitHub की पहुंच समूह के सभी सदस्यों के पास थी। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर ऐप को शेयर किया था। समूह के सदस्यों द्वारा मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरें अपलोड की गईं।