ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 16 किलो माल के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

0
161
mumbai police drugs

मुंबई, ड्रग्स के खिलाफ मुंबई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गुरूवार को क्राइम ब्रांच ने 16 किलो 100 ग्राम ड्रग्स के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। बाजार में इस ड्रग्स की कीमत 16 करोड़ रूपये बताई जा रही है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को मिली जानकारी के बाद ये कार्रवाई की गई है।

ये भी पढ़ें- आसाराम गुरुकुल में बॉयलर फटा, एक की मौत,करीब 4 गम्भीर घायल।

दरअसल, मुंबई क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि अनटॉप हिल इलाके में 3 लोग ड्रग्स बेचने के लिए आने वाले हैं। सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच एक्शन में आई और तीनों तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस को शक है कि इस गैंग को चलाने के पीछे कोई बड़ा हाथ हो सकता है।

ये भी पढ़ें- बायपास पर भीषण सड़क हादसा,3 लोगो की मौके पर मौत।

पिछले कुछ दिनों से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, मुंबई क्राइम ब्रांच और अन्य संस्थाओं की ओर से मुंबई में ड्रग्स के खिलाफ एक मुहिम सी शुरू की गई है। इसके सेवन, लेन-देन और बिक्री करने वालों पर बारीकी से नजरें रखी जा रही है। पिछले दिनों क्राइम ब्रांच और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने मुंबई और इसके आसपास के इलाकों में कई ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया है।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here