बिज़नसमैन बन फाइव स्टार होटलों में रुकते थे पिता-पुत्र, बिना बिल चुकाए हो जाते थे फरार

0
81
father son cheating case delhi

नई दिल्ली, दिल्ली पुलिस ने पिता-पुत्र की जोड़ी को गिरफ्तार किया है , जो महंगे होटलों में धोखाधड़ी करते थे। ये दोनों खुद को पंजाब का प्रभावशाली शख्स बताकर महंगे होटलों में रुकते हैं। वहां की सभी सुख-सुविधाओं का लाभ लेते हैं, मौज-मस्ती करते हैं और बिल देने के समय होटल कर्मचारियों को गच्चा देकर फरार हो जाते हैं।

दरअसल, एक होटल मैनेजर ने आरोपी नवदीप सिंह और उसके पिता कमलजीत के खिलाफ पुलिस में शिकायत की थी। एरोसिटी में स्थित Aloft होटल के मैनेजर ने पुलिस शिकायत में बताया कि 11 अगस्त 2021 को जालंधर के रहने वाला नवदीप सिंह ने उनके होटल में चेक-इन किया था। इसके बाद उसकी मां कुलदीप और पिता कमलजीत सिंह वहां रुकने आ गया। ये सभी 6 सितंबर तक वहां रुके और होटल की सभी सुख-सुविधाओं का लाभ उठाया।

होटल में रहने, खाने और अन्य सेवाओं के लिए उनका कुल बिल 3,41,054 रुपये बना था। इन लोगों ने सिर्फ 60 हजार रुपये होटल को दिए थे। 4 सितंबर 2021 को कमलजीत सिंह और कुलदीप कौर ने बिना बताए चेक आउट कर दिया। 5 सितंबर 2021 को नवदीप सिंह भी दो घंटे में वापस लौटने के बहाने होटल से गीगा और फरार हो गया।

इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। इसी बीच 19 जनवरी 2022 को सूचना मिली कि नवदीप सिंह और उनके पिता कमलजीत सिंह परीक्षित होटल महिपालपुर नई दिल्ली में ठहरे हुए हैं। सूचना पर पुलिस ने होटल में छापेमारी की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि नवदीप सिंह आदतन अपराधी है।

पंजाब के बरनाला में भी नवदीप सिंह के खिलाफ एक केस दर्ज है। वहां उसके खुद को कनाडा का इमिग्रेशन ऑफिसर बताकर एक परिवार से जबरन वसूली की कोशिश की थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी नवदीप ही इस पूरे प्लान का मास्टरमाइंड है। वह खुद को एक व्यवसायी बताकर फाइव स्टार होटलों में रुकता था और होटल की सुविधा का लाभ उठाता था और कुछ समय बाद बिना चार्ज/बिल का भुगतान किए भाग जाता था।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here