
इंदौर के भंवरकुआ थाना क्षेत्र की एक होटल में नाबालिग छात्रा से उसके ही दोस्त द्वारा दुष्कर्म करने की वारदात सामने आई हैं।आरोपी ने पहले तो होटल में नशीला पदार्थ पिलाकर छात्रा के साथ रेप किया और फिर धमकाकर आगे भी रिलेशन बनाने के लिए दबाव बनाता रहा।जिसके बाद परेशान होकर छात्रा ने शनिवार को केस दर्ज कराया है।
TI संतोष दूधी के मुताबिक घटना भोलाराम उस्ताद मार्ग के पास बनी होटल 25 की है।नाबालिग ने बताया कि 23 जनवरी को विनायक गोधवानी निवासी बैराठी कॉलोनी उसे अपने साथ ले गया था। आरोपी ने होटल के ही कमरे में पीड़िता के लिए जूस मंगवाया। नशा मिलाकर लड़की के साथ गलत काम किया। लड़की की कुछ दिन पहले तबीयत खराब हुई थी। तो उसकी मां उसे अस्पताल ले गई थी।जहां लड़की ने माँ को आपबीती सुनाई।दोनो की दोस्ती 5 महीने पहले इंस्टाग्राम पर हुई थी।आरोपी एक निजी कम्पनी में कार्यरत हैं।



