महिला को पति को छोड़ प्रेमी के पास जाना पड़ा महंगा,प्रेमी ने दो दोस्तों के साथ मिलकर किया महिला से गैंगरेप।

0
52

दतिया में एक शादीशुदा महिला को अपने पति के दगा देना महंगा पड़ गया।महिला के प्रेमी ने ही उसके दो दोस्तों के साथ मिलकर महिला के साथ सामूहिक ब्लात्कार किया।प्रेमी से धोखा मिलने के बाद महिला वापिस अपने पति के पास पहुँची औऱ अपने साथ हुई ज्यादती के बारे में बताया ।जिसके बाद पति महिला को थाने लेकर आया और एफआईआर दर्ज कराई।

दरअसल घटना थरेट थाना क्षेत्र की है।यहां महिला का पति के अलावा भी रामहुज़ूर नामक व्यक्ति से प्रेम प्रसंग चल रहा था।इस बात की जानकारी जब उसके पति को लगी तो पति ने उसे फटकार लगा दी।पति की डांट से नाराज़ महिला पति को छोड़कर प्रेमी के पास चले गई।जब महिला प्रेमी के पास गई तो प्रेमी ने उसे अपनाने के बजाय अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ रेप किया।आरोपियो में महिला का प्रेमी रामहुज़ूर उसके दोस्त बृजमोहन और पंचम भी शामिल है।

वही मामले में दतिया पुलिस अधीक्षक अमन राठौर ने बताया है कि महिला के साथ उसके प्रेमी और उसके दो साथियों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। महिला की शिकायत पर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here