स तना: मध्यप्रदेश के सतना से एक आदिवासी किशोरी के साथ सवर्ण समाज के युवक ने दुष्कर्म किया है। पीड़िता बारात में शामिल होने गई थी, तभी युवक उसे बहला फुसला कर जंगल मे ले गया और फिर उसका रेप करने के बाद जंगल मे ही छोड़ आया। नाबालिग की हालत बिगड़ी तब परिजनों को इस बात का पता चला, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बताया जा रहा है कि घटना के बाद नाबालिग किसी तरह जंगल से विवाहस्थल पर वापस लौटी। दुष्कर्म के कारण नाबालिग की हालत बिगड़ी तो उसने अपने परिजनों को हादसे के बारे में बताया। इस पर परिजनों ने हंगामा मचा दिया। नाबालिग को पहले अस्पताल ले जाया गया और फिर पुलिस को सूचना दी गई। रामनगर पुलिस ने नाबालिग के बयान के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया है ।युवक पर एससी एसटी एक्ट सहित अन्य गम्भीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।



