इंदौर: इंदौर में एक महिला ने अपने पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। महिला की पिछले साल की उसे शादी हुई थी। उसकी शादी में पहली पत्नी ने भी हंगामा किया था और कहा था कि उसके कई लड़कियों से संबंध है। अब शादी के करीब डेढ़ साल बाद उसने दूसरी पत्नी को भी तीन तलाक दे दिया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति फरहान, सास मुमताज मुल्तानी और ननंद फरहीन के खिलाफ मारपीट व तीन तलाक का केस दर्ज किया है।
ये भी पढ़ें- नहाते वक्त वीडियो बनाया ,फिर वायरल करने की धमकी देकर करता रहा रेप।
पीड़िता ने बताया कि 10 जनवरी 2021 को फरहान से उसकी शादी हुई थी। शादी के एक महीने बाद ही विवाद होने के कारण वह अपने मायके चली गई। 5 जनवरी 2022 को फरहान उसे वापस ले आया। जैसे ही मैं अपने ससुराल पहुंची, मेरी सास ने मां से प्लॉट बेचकर रुपये लाने के लिए कहा। इस बात को लेकर 22 फरवरी को फरहान से मेरा झगड़ा हुआ। इस दौरान फरहान ने मुझे तीन तलाक बोलकर घर से निकाल दिया।
ये भी पढ़ें- लापता वृद्धा की लाश मिली हौज में,दिन भर तलाशते रहे घरवाले,पति की मौत के बाद से थी अवसाद में।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि फरहान की पहली शादी सदर बाजार की आयशा से हुई थी। उसने बताया कि जब उसकी शादी फरहान से हो रही थी, तब आयशा मंडप में पहुंची थी। उसने कहा था कि बिना तलाक दिए फरहान दूसरी शादी कैसे कर रहा है। उसने यह भी कहा था कि फरहान के कई लड़कियों से संबंध हैं। इसके चलते उसने आयशा को छोड़ दिया था। आयशा के जाने के बाद फरहान के परिवार ने हाथ-पैर जोड़े थे, तब सहाना का परिवार शादी के लिए राजी हुआ था।
ये भी पढ़ें- महिला का नहाते हुए बनाया अश्लील वीडियो, फिर ब्लैकमेल कर करता रहा दुष्कर्म
पुलिस ने बताया कि आयशा से अभी फरहान का तलाक नहीं हुआ है। सदर बाजार थाने में फरहान के खिलाफ आयशा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। फरहान ट्रक बॉडी बिल्डिंग गैरेज संचालक है। सहाना के भाई से फरहान की दोस्ती थी। इसके चलते घर आने-जाने के दौरान उसकी दोस्ती सहाना से हुई थी। बाद में उसने शादी का प्रस्ताव रखा था।



