इंदौर: इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में हुए बबलु जादौन के हत्याकांड से शहर में सनसनी फैली हुई हैं।बबलू की पत्नी सुनीता ने अपने प्रेमी रिजवान, रिजवान के भाई भय्यू औऱ बड़े बेटे प्रशांत के साथ मिलकर बबलू को मौत के घाट उतार दिया। बबलू की हत्या करने की योजना उस दिन से शुरू हुई, जिस दिन सुनीता को यह पता चला कि बबलू ने एक करोड़ का टर्म इन्स्योरेन्सकरा रखा है।
दरअसल, बबलू ट्रक ड्राइवर था। अक्सर अन्य राज्यो में ट्रक लेकर जाया करता था। घटना की रात के एक दिन पहले भी वह तमिलनाडु से ट्रक का सामान छोड़कर ही लौटा था। बबलू ने बड़ी राशि का टर्म इन्स्योरेन्स करा लिया था। उसमें बेटो को नॉमिनी बनाया था ।बड़े बेटे ने इस बात के बारे में माँ को बता दिया था, तभी से बबलू को खत्म करने की योजना बनना शुरू हुई। हत्या की वजह रिजवान और सुनीता का अवैध संबंध है।
बताया जा रहा है कि सुनीता औऱ बबलू के बीच पिछले 10 साल से सब कुछ ठीक नही था। 20 साल पहले दोनो ने लव मैरिज की थी। सुनीता दूसरी जाति की थी और बबलू राजपूत था इसलिए बबलू के परिवार वालो ने सुनीता को स्वीकार नही किया था। तभी से बबलू अपने परिवार से अलग रहने लगा। बबलू सुनीता के चरित्र पर शंका करता था इसलिए उसके साथ मारपीट करता था। इसी बीच सुनीता की दोस्ती रिजवान से हो गई।
दोनों एक दूसरे से बातें करने लगे। बबलू जब ट्रक पर जाता तो उसके पीठ पीछे रिजवान घर आने लगा। रिजवान औऱ सुनीता के बीच अवैध संबंधथे। बबलू को शक हुआ तो फिर वह घर आकर सुनीता के साथ मारपीट करने लगा। बबलू के भी बीच में किसी अन्य महिला से संबंध हो गए थे। सुनीता औऱ बबलू अलग भी रहने लग गए थे लेकिन फिर बबलू सुनीता को ले आया और साथ रहने लगे। इसके बावजूद सुनीता बाज नही आई। बबलू की गैरहाजिरी में रिजवान का आना जाना लगा रहता था।
रिजवान के साथ उसका मौसेरा भाई भय्यू भी सुनीता के घर आने लगा। ऐसे ही कुछ दिन पहले बड़े बेटे के जरिये सुनीता को पता चला कि बबलू ने 1 करोड़ का बीमा करवा रखा है। फिर सुनीता ने रिजवान औऱ भय्यू के साथ मिलकर बबलू को रास्ते से हटाने की प्लानिंग की औऱ इन्स्योरेन्स के पैसों से रिजवान औऱ सुनीता ऐश करना चाहते थे।पैसो का लालच दिखाकर बड़े बेटे प्रशांत को भी शामिल कर लिया। बबलू का बड़ा बेटा नशे का आदी है। सुनीता ने 5 फरवरी को दाल में नींद की गोलियां मिलाकर बबलू को खिला दी। इसके बाद सुनीता ने गणेशधाम कॉलोनी के घर पर रिजवान औऱ भय्यू को बुलाया।
रिजवान और भय्यू मटन शॉप पर काम करते है। मटन काटने वाले औजार से रिजवान ने बबलू का गला काटा फिर उसके हाथ पैर काट दिये। आरोपियो ने बबलू के टुकड़े करने की तैयारी की थी लेकिन किसी वजह से पूरे शरीर के टुकड़े नही कर पाए। सुनीता ने अपने नरवल स्थित मकान पर पहले से हौज बनवाने का बहाना बनाकर 6 फिट का गड्ढा करवा रखा था।आरोपियो ने ड्रम में बबलू के शव को रखा और गाड़ दिया। इसके बाद रिजवान भय्यू औऱ प्रशांत ने कटे हुए अंग अलग अलग हिस्सों में फेक दिए। इसके बाद प्रशांत के साथ 14 फरवरी को सुनीता बाणगंगा थाने बबलू की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने गयी थी।



