इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में हुए बबलू जादौन के जघन्य हत्याकांड के मामले में फरार दो आरोपी रिजवान कुरेशी और भय्यू को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।दोनो आरोपियो के बबलू की पत्नी सुनीता से अवैध सम्बन्ध थे।दोनो आरोपियों ने बबलू के शव के मटन काटने वाले चाकू से टुकड़े किये थे।बबलू के शरीर के कटे हुए अंगों को भी अलग अलग जगह पर फेंक दिया था।इस मामले में बबलू की पत्नी सुनीता और बड़ा बेटा प्रशांत पहले ही पुलिस रिमांड पर है।वही यह दोनो आरोपी फरार हो गए थे।जिन्हें भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।



