शराब के अड्डे पर छापा मारने गई पुलिस टीम पर हमला, महिला सिपाही घायल

0
84

सतना: मध्यप्रदेश के सतना में अवैध शराब के अड्डे पर दबिश देने गई पुलिस फोर्स पर बदमाशों द्वारा हमला कर देने का मामला सामने आया है ।बदमाशों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। इस हमले में एक महिला आरक्षक घायल हो गई है।पुलिस पर हमला कर आरोपी फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार घटना सतना जिले के बरौंधा थाना क्षेत्र के कठवरिया गांव की है। जहां अवैध शराब का कारोबार चल रहा था। सूचना पर पुलिस की 7 सदस्यीय टीम मौके पर छापा मारने गई थी। पुलिस के पहुंचते ही बदमाशों ने पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया। हमले में महिला पुलिस आरक्षक मयंका साकेत घायल हो गई। उनके सिर पर गंभीर चोट लगी है। सतना के एक निजी अस्पताल में उनका ईलाज कराया जा रहा है।

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here