बच्चे को दुकान भेजकर पिता ने लगा ली फांसी, मोबाइल में मिले धमकी भरे मैसेज

0
51

इंदौर: इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक ने अपने बच्चे को पहले समान लेने बाहर भेज दिया। फिर दरवाजा बंद कर फांसी लगा ली। बच्चा जब वापस लौटा तो पिता ने दरवाजा नही खोला। इसके बाद आसपास के लोग आए और दरवाजा तोड़ा तो देखा की अंदर पिता का शव फंदे से झूल रहा था।

आज़ाद नगर थाना प्रभारी इंद्रेश त्रिपाठी ने बताया कि मृतक का नाम 35 वर्षीय बलराम उईके निवासी पालदा बताया ज रहा है। बलराम मूल रूप से कन्नौद के पास का रहने वाला था। वह इंदौर में 10 सालो से रह रहा था। उसकी पत्नी बेटी को लेकर बाजार गई हुई थी। बेटा रोहन घर पर था। बलराम एक फैक्ट्री में काम करता था।उ सने बेटे को घर के बाहर भेज कर घर मे फांसी लगाकर जान दे दी। उसके मोबाइल में कुछ लोगो की धमकी भरे मैसेज मिले है। जो उससे पैसों की मांग कर रहे है। इस बात की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here