जबलपुर: मध्यप्रदेश के जबलपुर में आय से अधिक संपत्ति के मामले में EOW ने दो डॉक्टर्स के यहां छापेमार कार्रवाई को अंजाम दिया है। EOW की टीम ने पूर्व डिप्टी रजिस्टर डॉक्टर तृप्ति गुप्ता और डॉक्टर अशोक साहू के घर एक साथ छापामार कार्रवाई की है। दोनों डॉक्टर जबलपुर मेडिकल सांइस यूनिवर्सिटी में प्रोफ़ेसर के पद पर कार्यरत हैं। शुरुआती जांच में 5 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति मिली है।कार्रवाई अभी भी जारी है, जिसमें और संपत्ति का खुलासा होने की उम्मीद बताई जा रही है।
ये भी पढ़ें- छात्र के आत्महत्या मामले में पुलिसकर्मियों को मिली क्लीन चीट, प्रताड़ित करने के लगे थे आरोप
बताया जा रहा है कि EOW ने जबलपुर मेडिकल सांइस यूनिवर्सिटी में प्रोफ़ेसर के पद पर तैनात पूर्व डिप्टी रजिस्टर डॉक्टर तृप्ति गुप्ता और डॉक्टर अशोक साहू के घर छापेमारी की है। दोनो के खिलाफ लंबे समय से भृष्टाचार और आय से अधिक सम्पत्ति होने की शिकायत मिल रही थी। अभी तक 5 करोड़ की चल-अचल सम्पत्ति सामने आई है। कार्रवाई फिलहाल जारी है, जिसमे औऱ सम्पत्ति सामने आ सकती है।



