मध्यप्रदेश बीजेपी पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष रहे भगत सिंह कुशवाहा के साथ ब्लैकमेलिंग के मामले में महिला और उसके साथी को गिरफ्तार करने की खबर सामने आ रही हैं।भोपाल क्राइम ब्रांच दोनो को सिवनी जिले से गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार हुए आरोपियों में एक महिला औऱ उसका साथी माधव बघेल जो कि कथित रूप से पत्रकार बताया जा रहा हैं।कुशवाहा ने निजी फ़ोटो वायरल करने व 5 करोड़ की डिमांड करने का आरोप लगाया था।
दरअसल कुशवाहा के साथ महिला निजी फ़ोटो वायरल हो जाने के बाद उन्हें बीजेपी ने पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटा दिया गया था। पार्टी ने आदेश जारी न करते हुए उनसे इस्तीफा ले लिया था।जिसके बाद अब कुशवाहा ने उल्टा महिला और उसके साथी के खिलाफ सेक्सटॉर्शन का आरोप लगाया था।जिसके बाद उन दोनो को गिरफ्तार कर लिया गया है।



