उज्जैन: उज्जैन के बड़नगर के पूर्व भाजपा विधायक शांतिलाल धवाई का एक अश्लीलता कृत्य करते हुए वीडियो सामने आया है। यह वीडियो कल रंग पंचमी के उत्सव के दौरान बड़नगर के शिवाजी रोड नकली चौराहा का बताया जा रहा है।हालांकि वर्दीवाला इस खबर की पुष्टि नही करता है।
ये भी पढ़ें- स्कूल संचालक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद के चलते उठाया कदम
दरअसल, कल रंग पंचमी के मौके पर सभी होली के रंग में रंगे हुए थे औऱ एक दूसरे को रंग लगा रहे थे। तभी एक व्यक्ति वहां लड़की बनकर पहुंचता है। जिसे देख पूर्व विधायक शांतिलाल धवाई अपना आपा खो बैठते हैं। उस व्यक्ति के साथ खुलेआम अश्लील कृत्य करने लगते हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद हर जगह पूर्व विधायक की निंदा हो रही है।