भरतपुर: राजस्थान में पति की अश्लील हरकतों से परेशान होकर एक पत्नी ने उसे मौत के घाट उतार दिया। परेशान पत्नी ने पहले खुद मरने की सोची थी लेकिन फिर बच्चियों को देखते हुए उसने पति की हत्या कर दी। आरोपी पत्नी के बयान सुन पुलिस भी हैरान रह गई। आरोपी पत्नी ने बताया कि उसका पति बच्चियों के सामने अश्लील हरकतें करता था। वह इससे काफी परेशान हो गई और डिप्रेशन में जी रही थी।
ये भी पढ़ें- केले के ट्रक में 888 किलो गांजा छिपा कर ले जा रहे थे,झाँसी रोड पर पुलिस ने पकड़ लिया, करोड़ो की है कीमत।
दरअसल, भरतपुर के रहने वाले जिंतेंद्र की शादी 12 साल पहले दीपा से हुई थी। जिंतेंद्र कसबे में ही फलों की दूकान लगाता था। उसकी दो बेटियाँ थी। दीपा ने बताया कि जितेन्द्र शराब पीने का आदी था। वह उसे बुरी तरह पीटता था। इसके बाद शारीरिक यातनाएं भी देता था। दीपा ने पुलिस को बताया कि वह कई बार अप्राकृतिक तरीके से भी उसके साथ रिलेशन बनाता था।
ये भी पढ़ें- 12 साल के बच्चे का दर्द, शारीर के हर हिस्से पर जख्म, कई बार हुआ कुकर्म, भागने पर जला दिए तलवे
दीपा ने बताया कि 21 मार्च की रात भी जितेंद्र शराब के नशे में आया था। घर में आते ही मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद वह हैवानियत पर उतर आया और अश्लील हरकतें करने लगा। वह यह सब सहन नहीं पाई। पहले उसने खुद को ख़त्म करने की सोची लेकिन बेटियों का ध्यान आया। इसके बाद उसने जितेन्द्र को मारने का प्लान बनाया।
ये भी पढ़ें- व्यापारियों को टारगेट कर जाल में फंसाती थी महिला, फिर गैंग में शामिल वकील देते थे धमकी
प्लान के अनुसार दीपा ने जितेंद्र की सब्जी में चार नींद की गोलियां मिलाईं और खाना खिलाया। जब जितेंद्र खाना खाकर सो गया तो वह रात में करीब 2 से 3 बजे के बीच उठी। जितेंद्र गहरी नींद में था। दीपा घर की रसोई से ही चाकू लेकर आई। उसने पहले अपने पति का मुंह, नाक दबा कर उसका गला घोंट दिया। इसके बाद उसने सिर पर चाकू से एक के बाद एक चार वार कर मार डाला।



