इंदौर: इंदौर क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बैंक ऑफ बड़ौदा के 20 एटीएम को निशाना बनाकर लाखो रुपय निकालने वाली गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस अब आरोपी से गैंग के अन्य सदस्यों के बारे मे पूछताछ कर रही है।
दरअसल, इंदौर क्राइम ब्रांच ने बैंक ऑफ बड़ोदा के एटीएम को निशाना बनाने वाली देवास की एक नई गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी पंकज और उसके साथी एटीएम मशीन में डिवाइस लगाकर मशीन में छेड़छाड़ कर लाखों रुपये निकाल लेते थे। डीसीपी निमिष अग्रवाल ने बताया कि बदमाशों द्वारा एटीएम स्लॉट मशीन जहा से पैसे की निकासी होती है, वहां बदमाश डिवाइस लगा देते थे, जिससे पैसे निकलने आए व्यक्ति को लगता था कि मशीन हैंग हो गई है और वह व्यक्ति वह से चला जाता था।
उसके जाने के बाद एटीएम में जाकर बदमाश पैसे निकाल लेता था। जिसकी बैंक में ना तो कोई इंट्री होती थी औऱ नाही किसी भी व्यक्ति को घटना के बारे में कोई जानकारी मिलती है। वहीं पुलिस अब देवास गैंग के अन्य सदस्यों के बारे में पकड़े गए आरोपी पंकज से पूछताछ कर रही है।



