आंगनवाड़ी के खाने में मिला मांस का टुकड़ा, बिना खाए घर पहुंचे बच्चे

0
58

रायसेन: मध्यप्रदेश के रायसेन में मिड डे मील में मांस का टुकड़ा मिला है। आंगनवाड़ी में बच्चों को परोसी जा रही सब्जी में मांस का टुकड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। बच्चे बिना खाना खाए ही घर चले गए। उन्होंने घर पहुंचकर परिजसनों को पूरी बात बताई, जिसके बाद परिजनों ने विरोध जताया है। इस मामले में एसडीएम ने जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़ें – डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, तीन की मौत

बताया जा रहा है कि रायसेन के मढ़ईपुरा में आंगनवाड़ी चलती है। यहां बच्चों को मिड डे मील में आलू टमाटर की सब्जी परोसी जा रही थी। इसी सब्जी में मांस का टुकड़ा मिला। केंद्र में करीब 40 बच्चे हैं जो बिना खाना खाए ही वहां से चले गए। उन्होंने घर जाकर परिजनों को पूरी बात बताई।

ये भी पढ़ें –ओवरटेक करते समय पलटी डिप्टी कलेक्टर की कार, हालत नाजुक

परिजनों ने आंगनवाड़ी पहुंचकर विरोध जताया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने बताया कि मां भवानी समूह के द्वारा भोजन पहुंचाया जाता है। आधे बच्चों को खाना परोसने के बाद सब्जी में मांस का टुकड़ा मिला। मामले की जानकारी लगने पर यदि हम भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here