बच्ची से अश्लील हरकत करने अवाला आरोपी गिरफ्तार, 14 साल पहले भी जेल जा चुका है ‘चोटीवाला’

0
56

इंदौर: इंदौर की भंवरकुआ थाना पुलिस ने शादी समारोह के दौरान बच्ची से अश्लील हरकत करने वाले एक बुजुर्ग को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी और कोई नही बल्कि 14 साल पहले शहर में हड़कंप मचा देने वाला आरोपी “चोटीवाला”है, जिसने 2008 में बच्चियों से अश्लील हरकत और छेड़छाड़ के मामले में पुलिस की नाक में दम कर दिया था। गुरुवार को एक दंपत्ति की शिकायत पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है।

दरअसल, एक शादी समारोह के दौरान 5 फरवरी को एक बुजुर्ग ने एक बच्ची के साथ अश्लील हरकत की थी, जिसकी जानकारी बच्ची के माता पिता ने होटल संचालक को दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद जब सीसीटीवी खंगाले गए तो उसमें आरोपी दिखाई दिया, जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस आरोपी को पकड़ने के प्रयास कर रही थी। आज वह आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है।

आरोपी और कोई नही बल्कि वही चोटीवाला निकला जो 14 साल पहले भी एमआईजी क्षेत्र के बच्चियों के साथ गंदी हरकतें करने के मामले में गिरफ्तार हुआ था। उसका असली नाम हरजीत सिंह छाबड़ा निवासी गणेशधाम कॉलोनी है।उसकी उम्र अब 61 साल है। वह बच्चियों को ही शिकार बनाता है। 14 साल पहले भी पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था लेकिन वह जमानत पर रिहा हो गया। अब फिर दोबारा उसने बच्ची को शिकार बनाया है।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here