लड़का नहीं हुआ तो पत्नी के साथ एक साल की मासूम को जलती लकड़ी से दागा, तोड़ा पैर

0
236
Morena domestic violence

मुरैना: मध्यप्रदेश के मुरैना से वंशवाद के अंधे लोगों का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। शादी के पांच साल बाद भी बेटा नहीं होने पर पत्नी को बुरी तरह से प्रताड़ित किया गया। उसे जलती लकड़ी से दागा गया। जब इससे भी मन नहीं भरा तो उसको इतना पीटा कि पैर तोड़ दिया। हद तो तब हो गई जब पिता ने एक साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा। पत्नी को दागने के दौरान बच्ची भी झुलस गई।

घटना धर्मजीत का पुरा गांव की है। बेटे की चाहत में ससुराल वाले इतने अंधे हो गए कि उन्होंने महिला को बुरी तरह पीटने के बाद कमरे में बंद कर दिया। चार दिन बाद जब उसके मायके वालों को पता लगा तो वह बेटी से मिलने ससुरत पहुंचे। महिला के मायके वालों के आने की खबर मिलते ही ससुराल वालों को लगा कि वो फंस रहे है, तो वे वहां से भाग गए। अपनी बेटी की हालत देख उसके माता-पिता ने सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट लिखाई।

दरअसल, जैसलमेर की रहने वाली प्रीति गुर्जर की शादी धर्मजीत का पुरा के सोनू गुर्जर से 2015 में शादी हुई। शादी के बाद प्रीति को दो बेटियां हुई। एक बेटी तीन साल और दूसरी एक साल की है। बेटियां होने पर ससुराक्ल वाले उसे हमेशा ताना मारते थे, ज्सिके कारण वह अक्सर मायके में रहती थी। करीब 20 दिन पहले ही वह ससुराल आई थी।

पांच दिन पहले फिर पति सोनू ने प्रीति को पीटा और चूल्हे से जलती लकड़ी निकालकर उसे दागा। मारपीट के दौरान उसका पैर भी तोड़ दिया। जिस समय सोनू प्रीति को मार रहा था, एक वर्ष की बेटी पास में ही बैठी थी। वह भी झुलस गई। प्रीति के साथ ससुराल में हुई इस बेरहमी की जानकारी गांव के लोगों ने उसके माता-पिता को दी।

 

 

 

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here