बगलामुखी दर्शन के लिए निकले परिवार के साथ हुआ हादसा, एक की मौत

0
145
accident

इंदौर: इंदौर से नलखेड़ा मां बगुलामुखी के दर्शन के लिए जा रहे एक परिवार सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया है। हादसे में कार के पलट जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी है, जबकि चार लोग घायल हुए है। जिनका इलाज जारी है।

दरअसल, इंदौर के धीरज नगर निवासी आनंद पिता बृजेश सिंह तोमर अपने परिवार के साथ कार से रविवार को मां बगुलामुखी के दर्शन के लिए नलखेड़ा जा रहे थे l तभी कानड़ क्षेत्र के ग्राम गाजरिया में टिल्लर नदी के पास उनकी कार पलट गई, जिसके बाद वहां मौजूद ग्रामीणों ने घायलों को कार से निकाला और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां गंभीर रूप से घायल आनंद पिता बृजेश सिंह तोमर की मौत हो गई हैं। अन्य घायलों को उज्जैन भेजा है। दुर्घटना में उमा (45) पति ब्रजेश, संध्या (38) पति विक्की कुसुम (50) पति रामशेखर शम्मू सिंह (24) पिता ब्रजेश घायल हुए हैं।बताया जा रहा है कि कार में एक बच्चा भी था,वह पूरी तरह सुरक्षित है।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here