उज्जैन में शिक्षा विभाग में पदस्थ सहायक शिक्षक के घर ईओडब्ल्यू की टीम ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में छापामार कार्यवाही की है। कार्यवाही में सहायक शिक्षक के पास संपत्ति करोड़ों रूपये होने की बात सामने आई है। जबकि 26 साल की नौकरी में रहते हुए उसे वेतन के रूप में कायदे से 35 लाख रूपये मिले है।आरोपी सहायक शिक्षक का नाम धर्मेंद्र चौहान बतयै जा रहा है जो कि महाराज वाड़ा स्कूल क्रमांक 2 में सहायक शिक्षक है।
Eow एसपी दिलीप सोनी ने बताया बुधवार सुबह अंकपात मार्ग स्थित श्रीकृष्ण कॉलोनी निवासी उज्जैन शिक्षा विभाग के सहायक शिक्षक धर्मेंद्र चौहान के निवास पर छापामार कार्रवाई की गयी है।इस दौरान सहायक शिक्षक के पास करोड़ों की चल अचल संपत्ति की जानकारी ईओडब्ल्यू टीम को लगी है। बताया जा रहा है कि 26 साल की नौकरी में वेतन के रूप में उसे 35 लाख रुपए मिले है, जबकि संपत्ति इससे कई गुना अधिक है।कार्यवाही में उसके घर से 34 रुपये नकद भी मिले है।साथ ही महालक्ष्मी कॉलोनी में आलीशान मकान, बड़नगर स्थित ग्राम धरेड़ी में करोड़ों की जमीन, ट्रैक्टर, थ्रेशर मशीन, स्कार्पियों व स्विफ्ट कार के साथ यूको बैंक में लॉकर का रिकार्ड भी मिले है।टीम।का कहना है कि लॉकर खुलने पर और अधिक सम्पत्ति सामने आने की उम्मीद की जा रही है।



