पांच साल के बच्चें को कुत्ते ने नोचा, चेहरे पर लगाने पड़े 100 टांके

0
117

भीलवाड़ा: राजस्थान के भीलवाड़ा में कुत्ते ने फिर एक मासूम को अपना शिकार बनाया है। कुत्ते ने मासूम को इस कदर नोच डाला कि उसके चेहरे पर 100 टाँके लगाने पड़े। महज 20 से 25 सेकंड में कुत्ते ने बच्चे को इस कदर घायल कर दिया कि उसके आंख-नाक और होंठ सीने में डॉक्टर को टांके लगाने में डेढ़ घंटा लग गया। बच्चे की हालत देख डॉक्टर्स भी विचलित हो गए।

ये भी पढ़ें- दो लाख रुपये नहीं मिलने पर पत्नी की जलाकर कर दी हत्या, दहेज़ के लिए करते थे प्रताड़ित

भीलवाड़ा जिले के कालूखेड़ा गांव के प्रह्लाद गुर्जर का पांच साल का बेटा गोपाल गुर्जर घर के बाहर बच्‍चों के साथ खेल रहा था। उसी समय एक कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्चे को सड़क पर गिराकर उसका चेहरा बुरी तरह नोच डाला। घायल बच्चे के चीखने की आवाज सुनकर परिवार के लोग बाहर आए।

ये भी पढ़ें- सहायक शिक्षक निकला करोड़ों का मालिक, EOW ने मारा छापा

परिजन ने किसी तरह बच्चे को कुत्ते से छुड़ाया और पहले मेजा गांव के प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र पर ले गए। इसके बाद भीलवाड़ा के एक निजी अस्‍पताल पहुंचे। डॉ. राजेश जैन ने डेढ़ घंटे तक बच्चे के चेहरे की सर्जरी की। उन्हें 100 टांके लगाने पड़े। सर्जरी करने वाले डॉ. राजेश जैन का कहना है कि उन्‍होंने अपने जीवन में इस तरह का केस कभी नहीं देखा।

ये भी पढ़ें- मां ने बाजार ले जाने से किया मना, तो हॉस्टल की छत पर लटक गया दूसरी क्लास का बच्चा

डॉक्टर बोले कि बच्चे की हालत देखकर उनकी भी रूह कांप गई। कुत्ते ने बच्चे का चेहरा बुरी तरह नोच डाला था। मैंने सर्जरी कर सिर की स्किन को रोटेड करके फॉर हेड पर लिया और नाक की स्किन को पूरा रिपेयर किया। नाक को ऑरिजनल शेप में लाने का प्रयास किया है। फिलहाल बच्‍चा आईसीयू में है।

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here